PF Diwali Gift 2023 For Employees: सरकार ने दिया दिवाली का गिफ्ट, कर्मचारियों के खाते में आया PF का ब्याज!
दिवाली (Diwali 2023) से पहले कर्मचारियों को अच्छी खबर मिली है। एंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) ने ब्याज का पैसा प्रोविडेंट फंड अकाउंट्स (PF Accounts) में भेजना शुरू कर दिया है। बता दें कि EPFO ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए निवेश के लिए ब्याज दर 8.15 प्रतिशत निर्धारित की थी।
PF Diwali Gift 2023 For Employees
EPF Diwali Gift 2023: सरकारी निकाय ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने भविष्य निधि खातों पर ब्याज देना शुरू कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2022–2023 के लिए पीएफ खाते में निवेश पर 8.15% की ब्याज दर लागू होगी। ईपीएफओ ने कहा कि हर खाते में ब्याज भुगतान होने में समय लग सकता है, लेकिन कुछ यूजरों को उनके खातों में ब्याज पहले ही भुगतान किया गया है।

EPF Diwali Gift खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने पीएफ खातों में ब्याज जमा करना शुरू कर दिया है। 2020–2022 साल के लिए ब्याज दर 8.15% है। केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव ने मीडिया रिपोर्ट्स को बताया कि करीब 24 करोड़ से अधिक खातों में पहले ही ब्याज जमा किया गया है। ब्याज राशि अभी खातों में दिखने में कुछ समय लग सकता है। EPFO पीएफ खाते में जमा राशि को कई जगह निवेश करता है। इस निवेश से कमाई का एक हिस्सा खाताधारकों को ब्याज के रूप में मिलता है। ईपीएफओ के लगभग सात करोड़ सदस्यों को इससे लाभ होगा।
bank holidays 2023 in Diwali: इन दिनों बंद रहेंगे बैंक – जानिए
EPF Diwali Gift
- ईपीएफओ ने पिछले वर्ष अपने ग्राहकों के लिए ब्याज दर को 2020–2021 में 8.5 प्रतिशत से घटाकर चार दशक के निचले स्तर 8.10 प्रतिशत पर कर दिया।
- 1977-78 के दौरान ईपीएफ ब्याज दर 8 प्रतिशत थी, जब यह सबसे कम था।
- केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि 24 करोड़ से अधिक खातों में पहले ही ब्याज जमा किया गया है।
- ब्याज व्यक्ति के पीएफ खाते में दिखाई देगा। कोई भी व्यक्ति भविष्य निधि खाते का बैलेंस कई तरीकों से देख सकता है: उमंग ऐप, टेक्स्ट मैसेज, मिस्ड कॉल और ईपीएफओ वेबसाइटों से